ब्रेकिंग
10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦Bihar News: भ्रष्ट इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 'सिल्लीगुड़ी' में 10 करोड़ की जमीन खरीदी, विजिलेंस रेड में खुली पोल..✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦Bihar News: भ्रष्ट इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 'सिल्लीगुड़ी' में 10 करोड़ की जमीन खरीदी, विजिलेंस रेड में खुली पोल..✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक

Bihar Crime: पटना सिटी में किराना कारोबारी से ऑटो चालक ने लूटे 3 लाख रुपये, हिलसा से मंडी जाने के दौरान वारदात

PATNA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार एक किराना कारोबारी को बदमाशों ने निशाना बनाया है। पटना सिटी में एक किराना कारोबारी से ऑटो चालक और उसके साथियों ने 3 लाख रुपये लू

Bihar Crime: पटना सिटी में किराना कारोबारी से ऑटो चालक ने लूटे 3 लाख रुपये, हिलसा से मंडी जाने के दौरान वारदात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार एक किराना कारोबारी को बदमाशों ने निशाना बनाया है। पटना सिटी में एक किराना कारोबारी से ऑटो चालक और उसके साथियों ने 3 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित सर्वेश कुमार, जो नालंदा जिले के हिलसा के रहने वाले हैं, मंडी से सामान खरीदने के लिए पटना आए थे। 


बस स्टैंड से ऑटो पकड़ते समय ऑटो में पहले से मौजूद तीन युवकों ने रास्ते में उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया और उन्हें गाड़ी से नीचे उतारकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाइपास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


बताया जाता है कि किराना कारोबारी सर्वेश हिलसा से बस पकड़कर पटना पहुंचे थे जहां से ऑटो में सवार होकर दुकान का सामान खरीदने सिटी मंडी जा रहे थे। ऑटो में 3 युवक पहले से सवार थे। मंडी पहुंचने से पहले ही ऑटो चालक और तीन युवकों ने जबरन बैग छीन लिया और नीचे उतारकर फरार हो गये। जिसके बाद भागे-भागे पीड़ित दुकानदार चौक थाने में गया लेकिन वहां बताया गया कि जिस जगह पर लूट हुई है वो इलाका बाइपास थाने में पड़ता है आप वहां जाकर रिपोर्ट लिखाए। जिसके बाद बाइपास थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।