ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

पटनासिटी में बेखौफ अपराधियों की करतूत, चाय की दुकान पर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, एक अन्य युवक भी घायल

PATNA CITY: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और पुलिस को चुनौती देते हुए एक के बाद आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने अपनी उपस्थित पटना सिटी में दर्ज

पटनासिटी में बेखौफ अपराधियों की करतूत, चाय की दुकान पर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, एक अन्य युवक भी घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और पुलिस को चुनौती देते हुए एक के बाद आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने अपनी उपस्थित पटना सिटी में दर्ज करायी है। जहां चाय दुकान पर अपराधियों ने एक युवक पर अंधाधूंध गोली चलायी। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गयी। वही इस दौरान एक और युवक गोली लगने से घायल हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित पटना सिटी व्यवहार न्यायालय के पास की है। बताया जाता है कि गुड़ की मंडी के रहने वाले राजा महतो चाय की दुकान पर चाय पीने आए हुए थे। तभी अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की। इस दौरान एक और व्यक्ति को गोली लग गयी और गोली लगने से वह घायल हो गया। 


जिसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टिंग
r

रिपोर्टर

rohan badal

FirstBihar संवाददाता