ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप

पटना सिटी: बुजुर्ग महिला से 17 लाख लूट मामले का खुलासा, बेटे और बहू ने ही रची थी साजिश

PATNA CITY: पैसे की लालच में बेटे-बहू ने मिलकर मां को ही लूटने की साजिश रच दी। बुजुर्ग महिला से 17 लाख रुपये लूट मामले का खुलासा करते हुए पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने बताया कि

पटना सिटी: बुजुर्ग महिला से 17 लाख लूट मामले का खुलासा, बेटे और बहू ने ही रची थी साजिश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: पैसे की लालच में बेटे-बहू ने मिलकर मां को ही लूटने की साजिश रच दी। बुजुर्ग महिला से 17 लाख रुपये लूट मामले का खुलासा करते हुए पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने बताया कि बेटे और बहू ने एक साजिश के तहत अज्ञात अपराधियों की मदद से लूट की घटना को अंजाम दिया था। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी बहू और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पोता व अन्य 3 अपराधी अब भी फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


पीड़िता गिरिजा देवी ने बताया कि पीरबहोर थाना क्षेत्र के नटराज गली में उनका पुराना मकान था जिसे बेचकर उन्होंने मालसलामी थाना क्षेत्र के चुटकिया बाजार में नया घर खरीदा था। इसके लिए मकान के मालिक को उन्होंने 13 लाख रुपये दिए थे 17 लाख रुपये और देने थे। इसी को लेकर वह बैंक में ड्राफ्ट बनवाने जा रही थी। कैश लेकर वह अपने मालसलामी थाना क्षेत्र के चुटकिया बाजार स्थित आवास पर गयी थी। 


बेटे विष्णु प्रसाद की पत्नी शोभा रानी के साथ वह बैंक में पैसा जमा कराने जा रही थी तभी भैसानी टोला इलाके में तीन की संख्या में आए अपराधियों ने कैश लूट लिये और मौके से फरार हो गये। घटना 31 जनवरी की है। जहां दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। 


मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के जरीये इस लूटकांड का उद्भेदन किया। वही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की बहू शोभा देवी और बेटे विष्णु प्रसाद को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 35 हजार रुपये बरामद हुए है।  लूट की पूरी रकम अब तक बरामद नहीं की गयी है। वही लूट में शामिल पोता और अन्य तीन अपराधी फरार बताए जा रहे हैं। सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता