ब्रेकिंग
क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल

पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

पटना में बच्ची से यौन अपराध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एफएसएल जांच के साथ मामले की गहन जांच जारी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली है। एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


मिली जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को परसाबाजार थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। इसके साथ ही तकनीकी जांच भी शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला और बच्चों के खिलाफ अपराधों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है और ऐसे मामलों में आगे भी इसी तरह सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।