ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में 6.36 लाख की लूट का खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार, सिटी मॉल के कर्मचारी को बनाया था निशाना

पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में 30 जुलाई को हुई 6.36 लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा किया। 7 अपराधी गिरफ्तार, स्कूटी, कैश, पिस्टल और गोलियां बरामद। चार अपराधियों का पूर्व में आपराधिक इतिहास।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 30 जुलाई 2025 को पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में हुई लूट की बड़ी वारदात का खुलासा पुलिस ने किया है। इस कांड के उद्भेदन करते हुए पटना पुलिस ने 7 आपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 4 अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। 


6 लाख 36 हजार 926 रूपये की लूट हुई थी जिसमें पुलिस ने अपराधियों के पास से 1 लाख 34 हजार बरामद किया है। साथ ही घटना इस्तेमाल एक देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पटना पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया है। 


पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इस लूटकांड का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि 30.07.25 को पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के सोनालिका नगर के पास स्थित सी०टी० मॉल के कर्मचारी के द्वारा कम्पनी के कलेक्शन का 6,36,926 /- रूपया कम्पनी के स्कूटी के डिक्की में एक काले रंग के चमड़े के बैग में रखकर कुम्हरार एस०डी०एफ०सी० बैंक में जमा करने जा रहे थे। तभी गोदाम से करीब 200 मीटर के दूरी पर कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा पिस्टल का भय दिखा कर रूपया, मोबाईल एवं स्कूटी लूट लिया गया था। 


इस संदर्भ में बाईपास थाना कांड सं0-392/25, दिनांक 30.07.25, धारा-309 (4) बी०एन०एस० दर्ज कराया गया। कांड कि गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिटी-02 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा त्वरित अनुसंधान करते हुए तकनीकी एवं वैज्ञानीक अनुसंधान कर कांड में संलिप्त 07 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है एवं कांड में प्रयुक्त R15 मोटरसाईकिल, लूटा गया स्कूटी, लूटा गया रूपया बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में हत्या, आर्म्स एक्ट एवं मद्यनिषेध के कांड में जेल जा चुके है। 


गिरफ्तार बदमाशों की हुई पहचान 

1. अंशु कुमार उर्फ अमन कुमार उम्र-22 वर्ष पिता मुन्ना कुमार पता मरची थाना बाईपास जिला पटना।

वर्तमान ब्रहमपुर, थाना बेउर जिला पटना

2. छोटू कुमार उर्फ रामस्नेह कुमार उम्र 26 वर्ष पिता रामाशीष विन्द सा० महादेव स्थान,

बाहरी बेगमपुर थाना बाईपास जिला पटना।

3. रबीश कुमार उम्र 20 वर्ष पिता जगत सिंह सा० मरची थाना बाईपास जिला पटना।

4. चन्द्रशेखर कुमार आजाद उम्र 21 वर्ष पिता कमल किशोर सिंह सा० मरची थाना बाईपास जिला पटना

5. किस्लय राज उम्र 24 वर्ष पिता सुनिल कुमार गुप्ता सा० पुरानी लोहा फैक्ट्री, मर्चा-मरची रोड थाना बाईपास जिला पटना।

6. बजरंगी महतो उम्र-20 वर्ष पिता भरोसा महतो सा० बड़ी पहाड़ी थाना अगमकुआं जिला पटना।

7. बादल कुमार उम्र 20 वर्ष पिता रामरतन महतो सा० बड़ी पहाड़ी थाना अगमकुआं जिला पटना।


बरामदगी :-

1. लूट का 164300 रूपया नगद

2. वादी से लूटे गये स्कूटी नं०- BR01JM5436

3. कांड में प्रयुक्त चोरी का R15 मोटरसाईकिल

4. कांड में प्रयुक्त 01 देशी पिस्टल एवं 04 जिन्दा गोली

पटना में 6.36 लाख की लूट का खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार, सिटी मॉल के कर्मचारी को बनाया था निशाना


पटना से सूरज की रिपोर्ट