ब्रेकिंग
Bihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टBIHAR NEWS: फैसल खान उर्फ खान सर ने दहशत फैलने के लिए कार्रवाई थी फायरिंग: पुलिस डायरी से बड़ा खुलासा, आत्मरक्षा में गोली चलवाने की बात गलतBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टBIHAR NEWS: फैसल खान उर्फ खान सर ने दहशत फैलने के लिए कार्रवाई थी फायरिंग: पुलिस डायरी से बड़ा खुलासा, आत्मरक्षा में गोली चलवाने की बात गलत

पटना में अपराधियों का तांडव, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या; वारदात से सनसनी

Patna Crime News: बिहटा के महमदपुर गांव में घर में घुसकर अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Patna Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में सोमवार को अपराधियों ने घर में घुसकर 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान महमदपुर निवासी स्व. मुन्ना राय के पुत्र अनुरोध कुमार यादव के रूप में हुई है।


घटना के बाद सूचना मिलते ही सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह, डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा और थानाध्यक्ष अमित कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अपराधियों ने अनुरोध कुमार को दो गोलियां मारीं, जिनमें एक सिर और दूसरी पैर में लगी।


घटना के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। डीएसपी-2 ने बताया कि मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


घटना के बाद मृतक की पत्नी निशु देवी ने पुलिस को फोन कर सड़क दुर्घटना में पति की मौत होने की सूचना दी। उसने बताया कि सास और आसपास के लोग अनुरोध को इलाज के लिए अस्पताल ले गए हैं। अनुरोध तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी दो वर्ष पहले आईआईटी थाना क्षेत्र के योगीपुर गांव में हुई थी। लगभग दस वर्ष पूर्व उसके पिता की भी एक हादसे में मौत हो चुकी थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता