ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Patna Crime News: पटना के बिहटा में एक नवनिर्मित मकान से 22 वर्षीय युवक मो. चांद का शव बरामद हुआ है। शव का सिर कुचला हुआ मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच में जुटी है।

Patna Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के सदीसोपुर गांव में एक नवनिर्मित मकान से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गोनवा गांव निवासी मो. पप्पू अंसारी के 22 वर्षीय बेटे मो. चांद के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


परिजनों के अनुसार, मो. चांद शनिवार शाम अपनी बाइक से घर से निकला था। बताया गया कि वह अपने दोस्तों के बुलाने पर गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था।


रविवार सुबह पुलिस से सूचना मिली कि सदीसोपुर गांव के एक नवनिर्मित मकान में युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि चांद का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। घटनास्थल से मृतक की बाइक गायब मिली है, जबकि उसका बंद मोबाइल फोन बरामद हुआ है।


मृतक के पिता अकबर अंसारी ने आशंका जताई है कि उनके बेटे की हत्या उसके दोस्तों ने ही की है। उनका कहना है कि उसे घर से बुलाकर ले जाया गया था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया है।


थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। FSL रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता