ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोली

Patna Crime News: पटना के बाढ़ स्थित स्टेशन कुंदी ऑटो स्टैंड में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। घटना में मुखिया पुत्र समेत दो लोगों को गोली लगी, जबकि दो अन्य लोग मारपीट में घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Crime News: पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन कुंदी ऑटो स्टैंड में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगी, जबकि मारपीट में दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


घायलों में बासोबागी गांव निवासी 25 वर्षीय पुरुषोत्तम कुमार, पिता रामप्रवेश गोप, तथा बेढ़ना पूर्वी पंचायत के मुखिया के 15 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि साहिल कुमार के सीने में गोली लगी है। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर यह विवाद अचानक हिंसक हो गया और देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। गोलीबारी के दौरान पिस्टल के बट से मारपीट भी की गई, जिसमें दो अन्य लोग घायल हो गए।


स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी चुनावी रंजिश हो सकती है। वहीं कुछ लोगों का दावा है कि स्टेशन क्षेत्र में कथित रूप से चल रहे अवैध गेसिंग और जुआ कारोबार को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव था। चर्चा है कि एक पक्ष ताश के जरिए जुआ खिलाने का काम करता था, जिसका दूसरे पक्ष द्वारा विरोध किया जा रहा था।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच दो दिन पहले भी मारपीट की घटना हुई थी। माना जा रहा है कि रविवार की गोलीबारी उसी विवाद की अगली कड़ी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बाढ़ से कुंदन किशोर की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता