ब्रेकिंग
थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल✦सरकारी नौकरी लगते ही बदले पति के तेवर... पत्नी को घर से निकाला, मामला पहुंचा थाने✦बिहार में खाद्य सरंक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 531 प्रतिष्ठानों की जांच, 2 के लाइसेंस निलंबित, 15 पर केस दर्ज, निशांत ने कहा..कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी✦राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को हटाने की मांग, खरगे के पटना दौरे के बीच बिहार कांग्रेस में विरोध✦Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल✦सरकारी नौकरी लगते ही बदले पति के तेवर... पत्नी को घर से निकाला, मामला पहुंचा थाने✦बिहार में खाद्य सरंक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 531 प्रतिष्ठानों की जांच, 2 के लाइसेंस निलंबित, 15 पर केस दर्ज, निशांत ने कहा..कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी✦राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को हटाने की मांग, खरगे के पटना दौरे के बीच बिहार कांग्रेस में विरोध✦Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?

पटना और बक्सर में एसटीएफ की कार्यवाई, कई अपराधियों को दबोचा

PATNA : एसटीएफ ने आज पटना और बक्सर जिले में कार्रवाई करते हुए कई अपराधियों को धर दबोचा है. पटना में एसटीएफ की तरफ से की गई कार्रवाई में कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इन

पटना और बक्सर में एसटीएफ की कार्यवाई, कई अपराधियों को दबोचा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : एसटीएफ ने आज पटना और बक्सर जिले में कार्रवाई करते हुए कई अपराधियों को धर दबोचा है. पटना में एसटीएफ की तरफ से की गई कार्रवाई में कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी की गिरफ्तारी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर की गई है. एसटीएफ ने इस दौरान एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन भी किया है और यहां से बड़ी तादाद में हथियार भी बरामद किए गए हैं.


एसटीएफ ने दीदारगंज में जिस मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है वहां से 10 की संख्या में बने हुए देसी पिस्टल और 14 की संख्या में अर्ध निर्मित देसी पिस्टल बरामद किये हैं. इसके साथ ही 20 मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. एसटीएफ ने इस कार्रवाई में जिन अपराधियों को दबोचा है उनमें मुंगेर के रहने वाले चार अपराधी शामिल हैं, जबकि गौरीचक के रहने वाला राजा कुमार और विनोद राम भी एसटीएफ की पकड़ में आए हैं. 


एक अन्य बड़ी कार्यवाही में एसटीएफ ने बक्सर पुलिस के साथ नवानगर में कार्यवाही करते हुए हथियार तस्कर ध्रुव तिवारी को गिरफ्तार किया है. इसके पास से हैंड ग्रेनेड और राइफल बरामद किए गए हैं. ध्रुव तिवारी की गिरफ्तारी बक्सर जिले के कुरान सराय थाना इलाके से हुई है.

टैग्स