ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में हथियार के शौक में अपराध की राह पर बढ़ रहे युवक, आलमगंज में पिस्टल के साथ 2 गिरफ्तार

पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो नवयुवकों को देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और शराब के साथ गिरफ्तार कर बड़ी वारदात को टाल दिया। अच्छे घरों के युवक भी हथियारों के शौक में अपराध की राह पकड़ते दिख रहे हैं।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना में अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने समाज में नवयुवकों की बदलती मानसिकता और गलत दिशा में बढ़ते झुकाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 07 दिसंबर 2025 को आलमगंज थाना पुलिस ने समय रहते ऐसी ही एक बड़ी वारदात को होने से रोक लिया। 


सूचना मिली थी कि आईडीएच कॉलोनी के पास दो युवक पिस्टल लेकर किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन सतर्कता और तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इनकी तलाशी में हथियार और शराब बरामद किया गया। तलाशी के दौरान एक युवक के पास से 01 देसी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। दूसरे युवक के पास से 7.50 एमएल अंग्रेजी शराब की बोतल मिली, जिससे स्पष्ट है कि दोनों किसी अनुचित गतिविधि में शामिल थे।


गिरफ्तार युवकों की पहचान

1. अभिनंदन उर्फ छोटू उर्फ आनंद

पिता: स्व. अंजनी कुमार

निवासी: आईडीएच कॉलोनी, थाना आलमगंज (पटना)


2. अंजनी कुमार उर्फ बबलू कुमार

पिता: स्व. जनार्दन पांडे

मूल निवासी: ग्राम मलमा रेडी, थाना हिलसा, जिला नालंदा

वर्तमान पता: आईडीएच कॉलोनी, थाना आलमगंज (पटना)


पुलिस की कार्रवाई जारी

दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी गिरोह या संगठित अपराध से जुड़े हैं या नहीं।


समाज के लिए चेतावनी

यह घटना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अच्छे परिवारों के नवयुवक भी गलत संगत, हथियारों के शौक और तेज प्रसिद्धि की लालसा में अपराध की राह पर बढ़ते जा रहे हैं। ऐसी घटनाओं से न सिर्फ परिवार की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है, बल्कि समाज में असुरक्षा की भावना भी बढ़ती है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी वारदात टल गई, लेकिन यह समाज और अभिभावकों के लिए गंभीर चिंतन का विषय है कि आखिर युवाओं को ऐसी राह पर जाने से कैसे रोका जाए।

पटना से सूरज की रिपोर्ट