ब्रेकिंग
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांग

नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: पटना में कोडीन सिरप के गोदाम पर रेड, 44 लाख से अधिक की नशीली दवा बरामद

Patna Crime News: पटना सिटी के अगम कुआं थाना क्षेत्र में कोडीन सिरप के अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। शिवानी कॉलोनी में छापेमारी के दौरान 44 लाख रुपये से अधिक की कोडीन सिरप बरामद की गई और एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना सिटी के अगम कुआं थाना क्षेत्र के शिवानी कॉलोनी में नशीली दवा कोडीन सिरप के अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कोडीन सिरप बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 44 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों के फरार होने की बात सामने आई है।



बताया जाता है कि ईआईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) और मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों की सूचना और नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने घेराबंदी कर शिवानी कॉलोनी स्थित कोडीन सिरप के कथित गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद की गई।



अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले भी इसी इलाके में छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में कोडीन सिरप और नशीले इंजेक्शन बरामद किए जा चुके हैं। लगातार कार्रवाई के बावजूद नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है।



स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री कई इलाकों में चोरी-छिपे जारी है। कोडीन सिरप और नशीले इंजेक्शन का इस्तेमाल करने वाले युवा भी कई स्थानों पर दिखाई देते हैं। ऐसे में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को लेकर प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है।



लगातार हो रही बरामदगी से यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क के पीछे कौन लोग हैं और कौन युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सिर्फ छोटे स्तर के आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय नशे के पूरे नेटवर्क और इसके पीछे सक्रिय माफिया पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता