ब्रेकिंग
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था?

पति-पत्नी का पवित्र रिश्ता हुआ तार तार, मोबाइल पर बात करने से गुस्साएं पति ने पिटाई के बाद पत्नी का सिर मुंडवाया

SAHARSA: सहरसा में पति-पत्नी का पवित्र रिश्ता शर्मसार हो गया है। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह मोबाइल पर किसी से बात करती थी। जो उसके पति को पसंद नहीं था। मोबाइल पर बात कर

पति-पत्नी का पवित्र रिश्ता हुआ तार तार, मोबाइल पर बात करने से गुस्साएं पति ने पिटाई के बाद पत्नी का सिर मुंडवाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में पति-पत्नी का पवित्र रिश्ता शर्मसार हो गया है। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह मोबाइल पर किसी से बात करती थी। जो उसके पति को पसंद नहीं था। मोबाइल पर बात करने से गुस्साएं पति और उसके परिवारवालों ने पहले पिटाई की फिर महिला का सिर मुंडवा दिया। 


महिला को मोबाईल पर बात करना काफी महंगा पड़ गया। मोबाईल पर बात करने से गुस्साए उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो महिला का सिर मुंडवा दिया। पिटाई से घायल महिला को मायके वालों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना बिहरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव की है। 


मिली सूचना के अनुसार बिशनपुर गांव में अपने ससुराल में रह रही जमीला खातून के मोबाईल फोन पर एक रॉग नम्बर से कॉल आया था जिससे वो बात कर रही थी। इस बीच महिला का पति मो. अनवर को यह शक हुआ कि वो किसी पराए मर्द से बात करती है। जिसके बाद मो. अनवर और उसके भाई समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर महिला को बेरहमी से पीटा। 


इतना ही नहीं महिला को पीटने के बाद उसके सिर के बाल को भी पूरी तरह मुंडवा दिया। घटना के बाद से आरोपी पति फरार हो गया है। इस बाबत बिहरा थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित महिला के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पति और उसके ससुरालवाले फरार हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता