ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदसहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौतपंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक SP समेत 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट बिहार में विज्ञान-उद्योग और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, IG Border सहित कई पदों को भरने की मिली मंजूरी पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदसहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौतपंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक SP समेत 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट बिहार में विज्ञान-उद्योग और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, IG Border सहित कई पदों को भरने की मिली मंजूरी

गर्लफ्रेंड के लिए पति बना 'प्वॉइजनस', 11 दिन तक अलमारी में पाला कोबरा, पत्नी का किया कत्ल फिर सांप से कटवा दिया

INDORE: अपनी गर्लफ्रेंड के फेर में पड़कर एक अफसर पति ने अपनी पत्नी को मारने के लिए खूंखार प्लान बनाया और बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया. जुर्म की इस घिनौनी वारदात को देखकर आपके ह

FirstBihar
Khushboo Gupta
3 मिनट

INDORE: अपनी गर्लफ्रेंड के फेर में पड़कर एक अफसर पति ने अपनी पत्नी को मारने के लिए खूंखार प्लान बनाया और बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया. जुर्म की इस घिनौनी वारदात को देखकर आपके होश उड़ा जाएंगे. कत्ल की ये सनसनीखेज घटना मध्यप्रदेश के इंदौर की है.

5 हजार में खरीदा जहरीला कोबरा

दरअसल बैंक अफसर पत‍ि ने प्रेम‍िका के साथ रहने के ल‍िए अपनी पत्नी के मर्डर की खौफनाक साजिश रची. पांच हजार रुपये में पति ने जहरीला कोबरा सांप खरीदा और 11 द‍िन तक उसे अलमारी में रखा. 11 दिन के बाद पति ने मुंह पर तकिया दबाकर पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया. फिर च‍िमटे से सांप का मुंह पकड़कर पत्नी के हाथ पर कटवा द‍िया. ज‍िससे ये लगे कि पत्नी की मौत सांप के काटने से हुई है. लेकिन पुलिस की तफ्तीश में पूरे मामले का खुलासा हो गया जिसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया. इंदौर के संचार नगर एक्सटेंशन में रहने वाली शिवानी पटेरिया की मौत का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि शिवानी की हत्या उसके पति अमितेश पटेरिया ने तकिए से मुंह दबाकर की थी. पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने प्लानिंग के तहत राजस्थान के अलवर से ब्लैक डेजर्ट कोबरा सांप खरीदा और 11 दिनों तक उसे अलमारी में रखा फिर मर्डर करने के बाद पत्नी को सांप से कटवा दिया.

अमितेश ने कबूल किया जुर्म

आरोपी अमितेश ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि प्लानिंग के तहत उसने अपने पिता और बच्चों को घूमने के लिए बाहर भेज दिया था. फिर सो रही पत्नी का तकिए से मुंह दबाकर मार डाला ताकि गला घोंटने की बात सामने नहीं आए. आरोपी ने पहले पत्नी का मुंह तकिए से दबाया फिर सांप का चिमटे से मुंह पकड़कर पत्नी के हाथ पर कटवा दिया. शिवानी की हत्या में अमितेश पटेरिया की बहन के भी शामिल होने की बात सामने आई है. आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहने के लिए हत्या की साजिश रची. 


ऑफिस में काम करने वाली लड़की से था अफेयर

पुलिस की जांच में पता चला है कि अमितेश का अफेयर उसके बैंक में काम करने वाली एक लड़की से चल रहा था. जिसके कारण उसका अपनी पत्नी शिवानी से क्लैश चल रहा था. शिवानी को अपने रास्ते से हटाने के लिए इससे पहले भी 4 बार वह उसका मर्डर करने की कोशिश कर चुका था. फिलहाल पुलिस हत्या के आरोप में पति, ननद और आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है.


टैग्स