ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पत्नी को घर छोड़ने आए शख्स को देख आग-बबूला हो गया पति, शकी पति ने कर दी पत्नी की हत्या

DESK: एक पति को यह शक था की उसकी पत्नी का गैर मर्द से अवैध रिश्ता है। शक की इस बीमारी ने महिला के पति को इंसान से जानवर बना दिया। ऑफिस से घर ड्रॉप करने आए शख्स को देख पति आग-बबूला

पत्नी को घर छोड़ने आए शख्स को देख आग-बबूला हो गया पति, शकी पति ने कर दी पत्नी की हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: एक पति को यह शक था की उसकी पत्नी का गैर मर्द से अवैध रिश्ता है। शक की इस बीमारी ने महिला के पति को इंसान से जानवर बना दिया। ऑफिस से घर ड्रॉप करने आए शख्स को देख पति आग-बबूला हो गया। जिसके बाद इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने चाकू से पत्नी की हत्या कर दी। 


घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से भागने लगा तभी अचानक वह छत से कूद गया जिसके कारण उसके पैर की हड्डी टूट गयी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति द्वारा पत्नी की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं।


शकी पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या किए जाने का यह मामला दिल्ली के गाजियाबाद का है। वसुंधरा के सेक्टर 15 में इस घटना से सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल आरोपी पति का इलाज वसुंधरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि विकास मीणा और काम्या ने दस साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे हैं। विकास जहां काम करता था वहां कोविड के दौरान कई कर्मियों को नौकरी से निकाला गया था। जिसमें वह भी शामिल है। नौकरी छूटने के बाद विकास की पत्नी काम्या घर चलाती थी। काम्या एक बैंक में नौकरी करती थी। काम्या को ऑफिस से घर पहुंचाने के लिए एक व्यक्ति आता है जिसे देखकर विकास गुस्सा जाता है। 


उससे पूछने लगता है कि जो व्यक्ति तुम्हे घर ड्रॉप करने पहुंचा था वो कौन है? इस बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई होने लगती है। विवाद इतना बढ़ गया कि विकास ने अपनी पत्नी की चाकू से मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद वह मौके से भागने लगा इस दौरान वह छत से गिर गया जिसके कारण उसके पैर में चोट लगी और वह घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।