ब्रेकिंग
छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पति के बाद पत्नी का मर्डर, 15 लाख रुपये के लिए जान से मार डाला

BANKA : जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. एक विधवा महिला की हत्या कर दी गई है, जिसके पति का महज 15 दिन पहले ही मर्डर हुआ था. पति की हत्या के बाद उसकी पत्नी को भी स

पति के बाद पत्नी का मर्डर, 15 लाख रुपये के लिए जान से मार डाला
First Bihar
3 मिनट

BANKA :  जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. एक विधवा महिला की हत्या कर दी गई है, जिसके पति का महज 15 दिन पहले ही मर्डर हुआ था. पति की हत्या के बाद उसकी पत्नी को भी ससुराल वालों के दमन का शिकार होना पड़ा है. इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बांका जिले के धोरैया थाना इलाके की है. जहां शासन गांव में एक विधवा महिला की हत्या कर दी गई. मृतका ललिता देवी (29) की हत्या ससुराल वालों ने जहर खिलाकर कर दी. इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक सिर्फ 15 दिन पहले ही मृतका के पति मन्नू कुमार की पूर्व भलजोर बार्डर पर गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. मृतका पति ट्रक चालक था.


मन्नू कुमार ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था उनके हत्‍या के बाद पत्‍नी को बीमा की राशि मिलने वाली थी, जिस पर उसके ससुराल वालों की बुरी नजर लगी हुई थी. मृतका ललिता देवी के भाई गिरिडीह चतरो निवासी गोपाल दुश्वबंधी ने ससुराल पक्ष के आधे दर्जन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है. गोपाल ने बताया कि बीते एक माह पहले उनके बहनोई की हत्या कर दी गई थी.


गोपाल ने बताया कि बहनोई की हत्या के बाद इंश्योरेंस के पंद्रह लाख मिलने वाले थे. जो उनकी बहन को मिलना था. उसी 15 लाख के लालच में सभी ने उसकी बहन को जहर खिलाकर मार दिया. इधर सलिता को तीन बच्चे भी है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष महेश्वर राय घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत हुई है.  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद कार्रवाई की जायेगी. मृतका के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. 

टैग्स