ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में मजदूरों की मौत, कई घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के शामली से आ रही है जहां पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। ब्लास्ट की इस घटना में कई मजदूरों की मौत की आशंका जतायी जा रही है। घटन

पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में मजदूरों की मौत, कई घायल, राहत और बचाव कार्य जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के शामली से आ रही है जहां पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। ब्लास्ट की इस घटना में कई मजदूरों की मौत की आशंका जतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। घायल कुछ मजदूरों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इस हादसे में कितने मजदूरों की मौतें हुई है इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। 


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से कई मजदूरों के शरीर के चीथरे उड़ गए। घटना बुटराड़ा गांव स्थित पटाखा फैक्ट्री की है। ब्लास्ट की आवाज काफी दूर तक सुनी गयी। इसकी आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर भागे जिसके बाद इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट हुआ है। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत की आशंका जतायी जा रही है।


 बताया जाता है कि बुटराड़ा गांव निवासी रिजवान नामक शख्स के पास फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस है। इसी की आड़ में वह अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम करता है। सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे के आस-पास उसकी फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। जिस वक्त यह धमाका हुआ उस वक्त उसकी फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। इस हादसे में कुछ मजदूर घायल हो गये है जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इस घटना में कितने मजदूरों की मौतें हुई है इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गयी है। 


टैग्स