ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

व्यवसायी से 20 लाख रूपये रंगदारी की मांग, नहीं देने पर बेटा और पोता को मारने की मिली धमकी

BETTIAH: बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गये है कि दिनदहाड़े लोगों को धमकी देने लगे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। ये कभी मुजफ्फरपुर में बीजेपी नेता क

व्यवसायी से 20 लाख रूपये रंगदारी की मांग, नहीं देने पर बेटा और पोता को मारने की मिली धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गये है कि दिनदहाड़े लोगों को धमकी देने लगे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। ये कभी मुजफ्फरपुर में बीजेपी नेता को बम से उड़ाने की धमकी देते हैं तो कभी बाढ़ में दाल कारोबारी बनकर दाल व्यापारी से हथियार के बल पर साढ़े चौदह लाख रुपये लूट लेते हैं। इस बार अपराधियों ने नरकटियागंज के गल्ला व्यवसायी को निशाना बनाया है। उनसे 20 लाख रुपये बतौर रंगदारी मांगी है। 


रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की धमकी दी गयी है। अपराधियों की इस करतूत से लोग काफी  परेशान हैं और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। नरकटियागंज के हरदिया चौक में रहने वाले गल्ला व्यवसायी को कपिलदेव साह से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है। अपराधियों ने यह भी धमकी दी है कि यदि पैसे नहीं पहुंचाएं तो जान से हाथ धो बैठोगे। 


अपराधियों ने यह भी कहा कि जिस तरह से प्रोपर्टी डीलर राजेश श्रीवास्तव की हत्या की गयी थी उसी तरह तुम्हारा भी हाल करेंगे। अपराधियों की इस धमकी से पूरा परिवार काफी दहशत में है और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। 


पीड़ित कपिलदेव ने पुलिस को बताया है कि 28 मार्च को दरवाजे के पास एक धमकीभरा पत्र मिला था जिसमें लिखा हुआ है कि तुम्हारे घर में शादी है बेटा और पोता की सलामती चाहते हो तो 20 लाख पहुंचा दो नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। धमकीभरे पत्र के मिलने के बाद पूरा परिवार काफी दहशत में हैं और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।