ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

विवाहित प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने रातभर पोल से बांधकर पीटा, सुबह बदल गई कहानी

BETTIAH: खबर बिहार के नरकटियागंज के सुगौली गांव की है, जहां रात भर हाई वोल्टेज ड्रामा करने के बाद अगले दिन विवाहित प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी गई। इस मामले को लेकर जो जानकारी सा

विवाहित प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने रातभर पोल से बांधकर पीटा, सुबह बदल गई कहानी
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH: खबर बिहार के नरकटियागंज के सुगौली गांव की है, जहां रात भर हाई वोल्टेज ड्रामा करने के बाद अगले दिन विवाहित प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी गई। इस मामले को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बड़ी बेरहमी से दोनों को रातभर बिजली के पोल में बांधकर पीटा। अगले दिन पंचायत के फरमान के बाद दोनों की शादी करा दी। इतना ही नहीं, दोनों की शादी कराने के बाद उन्हें गांव से बाहर निकाल दिया गया। 



प्रेमी की पहचान लौकरिया के रहने वाला विनोद राम के रूप में की गई है। वहीं प्रेमिका सुगौली की रहने वाली है। प्रेमी एक बच्चे का बाप है, जबकि प्रेमिका के दो बच्चे हैं। महिला का पति दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता है। प्रेम प्रसंग का खुलासा करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से संबंध था। कई साल से दोनों छुप-छुपकर मिलते थे। 



हमेशा की तरह बीती रात को भी विनोद राम महिला से मुलाक़ात करने सुगौली गांव पहुंचा। इसी दौरान ग्रामीण वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों को बिजली के पोल से बांध दिया गया और रातभर उनकी पिटाई की गई। सुबह होते ही दोनों की शादी करा दी गई और उन्हें गांव से निकाल दिया गया। 


टैग्स