ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

वीडियो बनाना पड़ गया महंगा: वायरल होने के लिए युवक ने किया फायरिंग, चढ़ गया पुलिस के हत्थे

BETTIAH: आज कल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते है। एक युवक भी वायरल होना चाहता था उसका यह शौक उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आज वह अपने इस करतूत

वीडियो बनाना पड़ गया महंगा: वायरल होने के लिए युवक ने किया फायरिंग, चढ़ गया पुलिस के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: आज कल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते है। एक युवक भी वायरल होना चाहता था उसका यह शौक उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आज वह अपने इस करतूत पर आंसू बहा रहा है। 


दरअसल मामला पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र का है जहां सोशल मीडिया पर फायरिंग करने का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा था। आफताब आलम नामक एक युवक ने पिस्टल और बंदूक हाथ में लेकर अपना वीडियो बनाया था। फायरिंग करने का वीडियो बनाने के बाद उसने सोशल मीडिया पर उसे अपलोड कर दिया।


 जिसके बाद फायरिंग करने का यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। जिस पर पुलिस की नजर गयी और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को धड़ दबोचा। युवक के पास से एक एयरगन, सात जिन्दा कारतूस, 14 खोखा और एक पेन ड्राइव बरामद किया गया। 


लौरिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक तेलपुर देवराज का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार उसके पास कारतूस बनाने का मशीन है और यह हथियार की सप्लाई करता था। वीडियो वायरल होने के बाद वह खुलेआम घुम रहा था जिसे लौरिया थाना पुलिस गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता