ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

प्राइवेट नर्सिंग होम के डॉक्टरों की करतूत देखिये, बेहतर इलाज के लिए मुर्दे को बगहा से बेतिया रेफर किया

BAGAHA: बगहा में प्राइवेट नर्सिंग होम के झोलाछाप डॉक्टरों की करतूत एक बार फिर से सामने आई है। जहां इलाज में लापरवाही बरतने के कारण महिला और उसके बच्चे की मौत हो गयी। जिस

प्राइवेट नर्सिंग होम के डॉक्टरों की करतूत देखिये, बेहतर इलाज के लिए मुर्दे को बगहा से बेतिया रेफर किया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BAGAHA: बगहा में प्राइवेट नर्सिंग होम के झोलाछाप डॉक्टरों की करतूत एक बार फिर से सामने आई है। जहां इलाज में लापरवाही बरतने के कारण  महिला और उसके बच्चे की मौत हो गयी। जिसके बाद लाश को रेफर कर दिया गया। मृतका के परिजनों ने बताया कि मौत के बाद जबरन एम्बुलेंस बुलाकर मृत महिला को बगहा से बेतिया भेजने की कोशिश की गयी।


 प्राइवेट नर्सिंग होम के डॉक्टर ने कहा कि मरीज को जल्दी बेतिया अस्पताल ले जाएं सब ठीक हो जाएगा। लेकिन आश्चर्य की बात है कि एम्बुलेंस में ले जाने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी डॉक्टर और नर्सिंग होम के मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 


मृतका की पहचान कैलाश नगर निवासी सोहन तुरहा की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई। मृतका के देवर सुनील ने बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद वो अपनी भाभी को लेकर बगहा पीएचसी पहुंचे थे। जहां पीएचसी के डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया था। पीएचसी की नर्स ने परिजनों से कहा कि जितनी जल्दी हो सका मरीज को संजीवनी हेल्थ केयर में ले जाईए। परिजन महिला को लेकर संजीवनी हेल्थ केयर पहुंचे जहां महिला का इलाज शुरू हुआ। इलाज के दौरान ही रात में महिला की मौत हो गयी। जिसके बाद नर्सिंग होम के डॉक्टर ने बेतिया रेफर कर दिया। 


महिला को जब रेफर किया गया तब जच्चा और बच्चा की सांसें बंद थी। दोनों की मौत हो चुकी थी। प्राइवेट नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने मुर्दे को इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया। झोलाछाप डॉक्टर की इस करतूत से परिजन आक्रोशित हो गये। उन्होंने नर्सिंग होम के मालिक और डॉक्टरों से मिलने की बात कही लेकिन उन्हें मिलने तक नहीं दिया गया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गये। जहां शव का दाह-संस्कार किया गया।