ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम, पूर्व MLC राजेश राम सहित 5 लोगों के खिलाफ FIR, शराब में जहर मिलाकर युवक की जान लेने का आरोप

BAGAHA: बगहा के रामनगर थाने में पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम और उनके भाई पूर्व एमएलसी राजेश राम सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि बगहा के एक युवक क

पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम, पूर्व MLC राजेश राम सहित 5 लोगों के खिलाफ FIR, शराब में जहर मिलाकर युवक की जान लेने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा के रामनगर थाने में पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम और उनके भाई पूर्व एमएलसी राजेश राम सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि बगहा के एक युवक की मौत बेतिया में इलाज के दौरान हो गई थी। मृतक की पत्नी का आरोप था कि उसके पति को शराब में जहर पिलाकर मार डाला गया है। 


पुलिस को दिए बयान में महिला ने पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम, पूर्व एमएलसी राजेश राम, उनके पुत्र मोहर राम, विजय राम, लौरिया के फिरोज मियां और नरकटियागंज हरदिया चौक निवासी राजकुमार को नामजद आरोपी बनाया था। महिला के बयान दर्ज होने के बाद पूर्व मंत्री सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बताया जाता है कि मृतक पटखौली ओपी थाना के वार्ड संख्या-11 के नरईपुर मोहल्ला का रहने वाला था। 


मृतक की पहचान 35 वर्षीय संतोष राम के रूप में हुई है। जो राजेश राम के पेट्रोल पंप पर मैनेजर का काम करता था। घटना 15 सितंबर की है। युवक के मौत के बाद बैरिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया था। अब इस मामले में केस दर्ज किया गया है। पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम और उनके भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता