ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी छुड़ाकर भागा धंधेबाज, इधर लोगों ने लूट लिया जब्त शराब

BETTIAH: बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे है। बेतिया में 87 लीटर अवैध शराब के साथ

पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी छुड़ाकर भागा धंधेबाज, इधर लोगों ने लूट लिया जब्त शराब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे है। बेतिया में 87 लीटर अवैध शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया था। अगले दिन कोर्ट में पेशी के लिए गिरफ्तार शराब तस्कर को ले जाया गया था लेकिन लेट से पहुंचने के कारण कोर्ट ने लौटा दिया। जिसके बाद कोर्ट से उसे वापस थाना ले जाया जा रहा था। 


इसी दौरान शराब तस्कर ने कलाई से हथकड़ी निकाल लिया और ऑटो से कूदकर फरार हो गया। जब्त शराब को ऑटो में छोड़कर पुलिस उसे पकड़ने के लिए दौड़ने लगी। तभी कुछ लोगों की नजर ऑटो में रखे गये शराब पर गई। फिर क्या था आस-पास के लोगों ने ऑटो में रखे शराब को लूट लिया और मौके से फरार हो गये। उधर पुलिस कस्टडी से भागे शराब तस्कर का पकड़ा नहीं जा सका। 


पुलिस कर्मी जब ऑटों के पास पहुंचे तो देखा कि शराब गायब है। पता चला कि कुछ लोगों ने मौका पाकर शराब लूट लिया है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर शराब लूटने के मामले में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन फरार शराब के धंधेबाज को पुलिस पकड़ नहीं पाई। चौकीदार के बयान पर दर्जनों अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। शराब लूटने वालों में पुरन्दरपुर के रहने वाले विजय ठाकुर, बगही रतनपुर गांव निवासी वकील चौधरी, लमुईया टोला के रहने वाले रुपेश, दुखी चौधरी और मैनेजर पटेल शामिल है। इन सभी को जेल भेजा गया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता