ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार : होली की खुमारी में पत्नी की हत्या, पति ने पीट-पीटकर मार डाला

BAGAHA : खबर बगहा से जहां होली की खुमारी में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना नौरंगिया थाना इलाके के जीतपुर गांव की है। गांव के रहने वाले एक शख्स नथुनी महतो ने अ

बिहार : होली की खुमारी में पत्नी की हत्या, पति ने पीट-पीटकर मार डाला
Santosh Singh
2 मिनट

BAGAHA : खबर बगहा से जहां होली की खुमारी में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना नौरंगिया थाना इलाके के जीतपुर गांव की है। गांव के रहने वाले एक शख्स नथुनी महतो ने अपनी पत्नी मंगरी देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक जीतपुर गांव क्या हाल नथुनी महतो होली के दिन अपने घर लौटा तो किसी बात को लेकर पत्नी मंगरी देवी से उसका विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नथुनी महतो ने अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। होली की खुमारी में खुद नथुनी को एहसास नहीं हुआ कि उसने अपनी पत्नी को कितना पीटा। पिटाई के दौरान पत्नी मंगरी देवी की मौत हो गई। 


पत्नी की हत्या करने के बाद पति नथुनी महतो वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्यारे पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। होली के दिन हुई घटना से पूरा इलाका स्तब्ध है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता