ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

Paschim Champaran News: लाखों रुपए के गांजा और चरस के साथ तीन तस्कर अरेस्ट, बड़ी खेप लेकर पहुंचे थे बिहार

BETTIAH: बिहार में शराबबंदी के बाद नशे के आदि हो चुके लोग विकल्प के तौर पर सूखे नशा को अपना रहे हैं। यही वजह है कि दूसरे राज्यों से नशे की खेप बिहार पहुंचाई जा रही है। ताजा मामला प

Paschim Champaran News:  लाखों रुपए के गांजा और चरस के साथ तीन तस्कर अरेस्ट, बड़ी खेप लेकर पहुंचे थे बिहार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में शराबबंदी के बाद नशे के आदि हो चुके लोग विकल्प के तौर पर सूखे नशा को अपना रहे हैं। यही वजह है कि दूसरे राज्यों से नशे की खेप बिहार पहुंचाई जा रही है। ताजा मामला पश्चिमी चंपारण के बेतिया से सामने आया है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना पर गांजा और चरस की बड़ी खेप को जब्त किया है।


दरअसल, मानपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा और चरस की बड़ी खेप बिहार पहुंचने वाली है। इसके बाद पुलिस ने हरदिया मोड़ के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक वाहन को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान वाहन से 69 किलो गांजा और 1 किलो चरस बरामद की गई।


एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मानपुर थाना क्षेत्र में तस्कर अपने दो लग्जरी वाहन से मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। बेतिया एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने मानपुर थाना क्षेत्र के हरदिया मोड पर वाहन की तलाशी ली गई जिसमें गांजा और चरस बरामद किया गया।


मानपुर पुलिस ने लाखों रुपए की मादक पदार्थों के साथ तीन तस्करों को पकड़ा है। साथ ही दो लग्जरी गाड़ी, तीन मोबाइल फोन जब्त किया है। जिसका अंतरराष्ट्रीय मूल्य लाखों रुपए की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार