ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पैसे मांगने पर ससुराल वालों ने कर दी दामाद की हत्या, 8 लोगों के खिलाफ थाने में दर्ज हुआ मामला

WEST CHAMPARAN:- घर के दामाद को ससुराल में पैसे मांगना महंगा पड़ गया। पैसे मांगने की कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी। पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में सामने आ

पैसे मांगने पर ससुराल वालों ने कर दी दामाद की हत्या,  8 लोगों के खिलाफ थाने में दर्ज हुआ मामला
Santosh Singh
2 मिनट


WEST CHAMPARAN:- घर के दामाद को ससुराल में पैसे मांगना महंगा पड़ गया। पैसे मांगने की कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी। पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में सामने आए इस मामले से इलाके में हड़कंप मच गया। दामाद द्वारा एक लाख रूपया मांगा जाना ससुराल वालों को इतना नागवार गुजरा कि ससुराल वालों ने घर के दामाद की इस कदर पिटाई कर दी कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों ने अपने दामाद सफी आलम को पीट- पीट कर मार डाला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं। 


मृतक सफी आलम मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बसठा का रहने वाला था। जिसका कसूर सिर्फ इतना था कि ससुराल में जाकर उसने पैसे की मांग की थी। पैसे के लिए वह वृंदावन गांव स्थित अपने ससुराल पहुंचा था जहां उसके ससुराल वालों ने बड़े ही बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने साठी थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा से कार्रवाई की मांग की। थाने में मामला दर्ज करते हुए परिजनों ने कुल 8 लोगों को नामजद आरोपी बनाया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सदर अस्पताल भेजा गया है वही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।    


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता