ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पान मसाला का डिब्बा खोलते ही हुआ ब्लास्ट, एक बच्चा घायल, 7 बम बरामद

DESK: खेत में पानी से भरे गड्ढे में मछली पकड़ने के दौरान बच्चों ने खेत में रखे पान मसाला के डिब्बे को देखा। एक बच्चा उसे खोलने चला गया। पान मसाला का डिब्बा खोलते ही ब्लास्ट हु

पान मसाला का डिब्बा खोलते ही हुआ ब्लास्ट, एक बच्चा घायल, 7 बम बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: खेत में पानी से भरे गड्ढे में मछली पकड़ने के दौरान बच्चों ने खेत में रखे पान मसाला के डिब्बे को देखा। एक बच्चा उसे खोलने चला गया। पान मसाला का डिब्बा खोलते ही ब्लास्ट हुआ और बच्चे इधर उधर भागने लगे। एक बच्चा इस दौरान घायल हो गया।


 घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग खेत में पहुंच गये और बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने बताया कि पान मसाला का डिब्बे को शरीफ मियां के बेटे ने जैसे ही खोला वह जोरदार धमाका हुआ। जिसमें शरीफ मियां का बेटा घायल हो गया है। 


घटना रक्सौल के परतिया टोला इलाके की ही है। धमाके के बाद घायल बच्चे को इलाज के लिए नेपाल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही हरेया ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। घटनास्थल की घेराबंदी कर एसएसबी के जवान की तैयाती की गयी है। खेत से 7 पान मसाला का डिब्बा बरामद किया गया है।