ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आर्केस्ट्रा नहीं लाने पर दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को बनाया बंधक, शादी से भी किया इनकार

WEST CHAMPARAN: शादी में आर्केष्ट्रा लेकर नहीं पहुंचना एक दूल्हे को महंगा पड़ गया। इस बात के गुस्साएं दुल्हन पक्ष ने पहले तो शादी से ही इनकार कर दिया। लेकिन बात यही नहीं रूकी

आर्केस्ट्रा नहीं लाने पर दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को बनाया बंधक, शादी से भी किया इनकार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

WEST CHAMPARAN: शादी में आर्केष्ट्रा लेकर नहीं पहुंचना एक दूल्हे को महंगा पड़ गया। इस बात के गुस्साएं दुल्हन पक्ष ने पहले तो शादी से ही इनकार कर दिया। लेकिन बात यही नहीं रूकी दूल्हे के साथ आए लोगों को भी बंधक बना लिया गया। रातभर इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच बकझक होती रही। वधू पक्ष के लोग जब शादी के लिए तैयार नहीं हुए तब वर पक्ष ने लोग दूल्हे को लेकर थाने पहुंचे गये और पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। जिसके बाद पुलिस की पहल से दोनों की शादी करायी गयी। मामला बगहा के धनहां गांव का है।   


बीते रविवार को शास्त्रीनगर निवासी किशोर सहनी के पुत्र अच्छेलाल की बारात देवीपुर गांव में पहुंची थी। जहां अच्छेलाल की शादी स्व. टिकोरी चौधरी की बेटी राधिका के साथ होनी थी। लेकिन जब बारातियों के साथ आर्केष्ट्रा लड़की के दरवाजे पर नहीं पहुंचा तो दूल्हन पक्ष के लोगों ने बवाल मचाया और शादी से ही मना कर दिया। मामला बढ़ता देख कई बाराती तो दूल्हन के दरवाजे से ही अपने-अपने घर लौट गये। जो बाराती बचे उन्हें कई घंटे तक बंधक बनाए रखा गया।


जब शादी के लिए दूल्हन पक्ष राजी नहीं हुए तब दूल्हा धनहा थाने पहुंच गया जहां उसने अपनी आपबीती सुनायी। जिसके बाद पुलिस दूल्हे के साथ दूल्हन के घर पर पहुंची तब पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शादी के लिए राजी कराया। जिसके बाद लड़की वाले शादी को तैयार हुए। सोमवार की सुबह दोनों की शादी करायी गयी। जिसके बाद दूल्हन को लेकर दूल्हा अपने घर के लिए रवाना हुआ। 


हालांकि कि इस दौरान यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। सुबह होते ही इसकी चर्चा पूरे गांव में होने लगी। आर्केष्ट्रा को लेकर हुए बवाल को देख पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस की पहल से इस मामले को सुलझाया जा सका। यदि दूल्हा इस मामले को लेकर थाने नहीं पहुंचता तो शायद उसे बिना शादी के ही अपने घर लौटना पड़ता। पुलिस की इस पहल की गांव वालों ने भी सराहना की।