ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नीतीश की शराबबंदी पूरी तरह फेल, अब बेतिया में ज़हरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत

BETTIAH : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही बिहार में शराबबंदी लागू किया हो लेकिन नीतीश कुमार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट अब पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है. गोपालगंज में जहरीली शराब क

नीतीश की शराबबंदी पूरी तरह फेल, अब बेतिया में ज़हरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही बिहार में शराबबंदी लागू किया हो लेकिन नीतीश कुमार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट अब पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है. गोपालगंज में जहरीली शराब कांड के बाद अब बेतिया में जहरीली शराब से 8 लोगों के मौत की खबर सामने आई है. 


बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से सामने आ रही है. आठ लोगों की अचानक से मौत हो जाने की वजह से कोहराम मच गया है. आशंका जताई जा रही है कि इनकी मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हुई है. कई लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है. फिलहाल इस घटना के बाद से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. 


मामला नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी तेलहुवा पंचायत का है. बताया जा रहा है कि सभी मृतक दक्षिणी तेलहुआ पंचायत के वार्ड नंबर 2,3,4 के रहने वाले हैं. हालांकि बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने घटना की पुष्टि तो की है लेकिन अबतक मृतकों के आंकड़े का आधिकारिक एलान नहीं किया है. 


लोगों का कहना है कि दक्षिणी तेलहुआ पंचायत में अभी चुनाव का दौर चल रहा है. इसी को लेकर गांव में शराब पार्टी का आयोजन किया गया था. इसी पार्टी में शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत अचनाक से बिगड़ गई और समय बीतने के साथ ही 8 लोगों की मौत हो गई. कई लोग बीमार बताये जा रहे हैं. कई लोग अलग-अलग हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रहे हैं.  


फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता