ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

एनडीए की सरकार में अपराधी बेलगाम, बेतिया में पत्रकार पर चाकू से जानलेवा हमला

BETTIAH: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। अब तो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी नहीं छोड़ रहे हैं। बेतिया में एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के दुर

एनडीए की सरकार में अपराधी बेलगाम, बेतिया में पत्रकार पर चाकू से जानलेवा हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। अब तो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी नहीं छोड़ रहे हैं। बेतिया में एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा बाग की है। जहां अज्ञात अपराधियों ने पटना से आ बेतिया आ रहे पत्रकार नीरज मिश्रा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। 


बता दें कि नीरज मिश्रा चाणक्य भूमि के ब्यूरो हैं। चाकू मारे जाने के बाद वो बुरी तरह घायल हो गये। जैसे तैसे वो अपने घर पहुंचे जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं चिकित्सकों ने बताया कि घायल नीरज मिश्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। 


घायल नीरज मिश्रा ने बताया कि पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। तथाकथित पत्रकार आशुतोष कुमार बरनवाल और उसके सहयोगी वीर बहादुर सिंह उर्फ डब्लू सिंह पर उन्होंने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया  है। हालांकि पुलिस घायल पत्रकार का सुध लेने अब तक नहीं पहुंची है। उन्होंने बताया है कि चेक बाउंस का आरोप लगाकर इन दोनों ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामला अभी कोर्ट में है। बावजूद इसके उन पर जानलेवा हमला किया गया।