ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

BETTIAH: बेतिया के नरकटियागंज रेलवे स्टेशन परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब दिनदहाड़े नरकटियागंज रेलवे स्टेशन स्थित रिजर्वेशन काउंटर पर एक युवक को गोली मार दी गयी। गोली लगने से

नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के नरकटियागंज रेलवे स्टेशन परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब दिनदहाड़े नरकटियागंज रेलवे स्टेशन स्थित रिजर्वेशन काउंटर पर एक युवक को गोली मार दी गयी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी।


गोली की आवाज सुनकर RPF के कमांडर चंदन यादव घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वही घायल युवक को पुलिस ने नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेतिया के जीएमसीएच रेफर किया गया। गोली लगने से घायल युवक की पहचान नरकटियागंज नगर के पुरानी बाजार निवासी प्रभु आर्य के पुत्र सुनीलआर्य के रूप में हुई हैं। 


GRP इंस्पेक्टर कमल किशोर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान ब्लॉक रोड निवासी सुजीत कुमार मिश्र उर्फ पिन्टू मिश्र के रूप में हुई हैं। जिसके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक चाकू और मोबाइल बरामद किया गया। मामले में पैसे का विवाद बताया जा रहा हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी हैं।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता