ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

मदरसा जा रही युवती के साथ रेप की कोशिश, अश्लील वीडियो किया वारयल

BETTIAH : बिहार के बेतिया जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक 22 वर्षीय युवती को मनचले युवक से शादी करने की मनाही भारी पड़ गई. युवक ने पहले तो जोर- जबरदस्ती कर र

मदरसा जा रही युवती के साथ रेप की कोशिश, अश्लील वीडियो किया वारयल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BETTIAH : बिहार के बेतिया जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक 22 वर्षीय युवती को मनचले युवक से शादी करने की मनाही भारी पड़ गई. युवक ने पहले तो जोर- जबरदस्ती कर रेप की कोशिश की उसके बाद चोरी- चुपके युवती का फोटो खींच उसे अश्लील वीडियो के साथ जोड़ कर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।


दरअसल, बेतिया में 22 साल की एमए की छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में  एमए की एक छात्रा के साथ उसके गांव के ही युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। हालांकि छात्रा किसी तरह शोर मचाते हुए वहां से भाग निकली और अपनी इज्जत बचा ली। 


जानकारी के अनुसार, लड़की 20 नवंबर को उर्दू पढ़ने के लिए मदसरा जा रही थी। तभी अतिकुल्लाह उर्फ आसिफ(25) ने उसे जबरन रास्ते में रोककर छेड़खानी करने लगा। लड़के ने युवती से साथ जबरदस्ती करते हुए उसे उठाकर  गन्ने के खेत में ले गया। जहां, उसने लड़की के कपड़े फाड़ दिए और लड़की की अश्लील तस्वीर भी खींच ली। इस दौरान उसने युवती के साथ रेप की कोशिश भी की, लेकिन युवती किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकली। 


इधर, इसके बाद युवक अतिकुल्लाह उर्फ आसिफ लड़की को अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। युवक ने लड़की से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। लेकिन, जब लड़की ने इसे मना कर दिया तो उसने कहा कि वह लड़की का चेहरा गंदे वीडियो में जोड़कर उसे सोशल मीडिया पर डाल देगा। हालांकि, लड़की को लगा कि युवक उसे सिर्फ डराने को लेकर ऐसा बोल रहा है। लेकिन, युवक ने सही में ऐसा कर दिया।


जिसके बाद इसकी जानकारी पीड़ित लड़की के दिल्ली में रह रहे भाई हुई तो उसने इस बात की सुचना घरवालों को दिया। जिसके बाद उनके होश उड़ गए। इसके बाद युवती के घर वाले पहले तो युवक के घर जाकर विडियो डिलीट करने को कहा तो उसने मना कर दिया।  इसके साथ ही उसके परिजनों ने यह धमकी भी दिया कि यदि इस मामले में पुलिस को घसीटा तो लड़की और उसे परिवार वालों को जान से मार देगा। हालांकि, लड़की ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई। 


इधर, इस मामले में शिकारपुर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि पीड़ित युवती के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को उसके घर पर भेजा गया था। लेकिन घर पर कोई नहीं था। आरोपी के घर की महिलाएं आगे आ गई और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बदसलूकी करने लगी। जिसके बाद महिला पुलिस बल को भेजा गया। लेकिन आरोपी घर पर नहीं था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश जारी है। बहुत जल्द उसको गिरफ्तार किया जाएगा।