ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कलंकित हुआ रिश्ता ! बेटी के साथ पिता ने बनाया गलत संबंध, अब मिली ऐसी सजा

BAGHA : बाप -बेटी का रिश्ता काफी पवित्र और नेक माना जाता है। अक्सर यह कहते हुए देखा जाता है कि एक पिता और सबसे अधि

कलंकित हुआ रिश्ता ! बेटी के साथ पिता ने बनाया गलत संबंध, अब मिली ऐसी सजा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BAGHA : बाप -बेटी का रिश्ता काफी पवित्र और नेक माना जाता है। अक्सर यह कहते हुए देखा जाता है कि एक पिता और सबसे अधिक चिंता अपनी बेटी का होता है। लेकिन, जब इस पवित्र रिश्ते में ही अपवित्रता का भाव आने लगे तो फिर बात कुछ अलग हो जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बगहा से निकल कर सामने आ रहा है जहां एक पिता ने अपनी पुत्री के साथ गलत संबंध बनाने की कोशिश की है। जिसके बाद इस घटना को लेकर लोगों में काफी रोष है।


मिली जानकारी के अनुसार, बगहा के चौतरवा में एक लड़की के साथ उसके ही पिता ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। लेकिन,लड़की के नहीं मानने पर पिता के द्वारा लड़की की पिटाई भी की गई। जिसमें लड़की बुरी तरह से जख्मी हो गई है। जिसका इलाज चल रहा है। इसे लेकर लड़की ने चौतरवा थाना में आवेदन देकर पिता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 


वहीं, इस घटना को लेकर पीड़िता ने बताया कि - मेरे पिता मुझे अपने साथ सोने के लिए दबाव बनाता था। इतना ही नहीं जब भी मैं घर पर अकेली रहती थी अपने पास सोने के लिए पिता दबाव बनाते थे। इसे लेकर कोई दफा उनके द्वारा मारपीट भी किया गया है।


बताया जा रहा है कि, आरोपी पिता LIC का एजेंट है। यह पूर्व में वार्ड मेंबर रह चुका है। सुदामा पर अपने ही बेटी के साथ मारपीट करने और जबरदस्ती करने का आरोप है। हालांकि, सुदामा साह ने बताया कि जो भी आरोप है वह गलत है। लड़की बाहर गई थी शाम हो गया तो मैं पूछने के ख्याल से एक दो थप्पड़ मार दिया। इसी को लेकर बवाल करने लगी। और इस तरह का आरोप लगा रही है।


उधर, इस मामले को लेकर चौतरवा थाना अध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि लड़की के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है।आरोपी लड़की का पिता है। जिसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।