ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

इंस्पेक्टर और ड्राइवर को लोगों के आक्रोश का करना पड़ा सामना, माफी मांगने के बाद लोगों ने दोनों को छोड़ा

BAGAHA: बगहा में एक पुलिस इंस्पेक्टर को रौब दिखाना उस वक्त महंगा पड़ गया जब उनकी मौजूदगी में ही उनके ड्राइवर ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। फिर क्या था मामले ने ऐसा तूल पकड़ा

इंस्पेक्टर और ड्राइवर को लोगों के आक्रोश का करना पड़ा सामना, माफी मांगने के बाद लोगों ने दोनों को छोड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा में एक पुलिस इंस्पेक्टर को रौब दिखाना उस वक्त महंगा पड़ गया जब उनकी मौजूदगी में ही उनके ड्राइवर ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। फिर क्या था मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि पुलिस के इस रवैय्ये से गुस्साएं लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। युवक के साथ आए लोगों ने इंस्पेक्टर और उनके ड्राइवर को घेर लिया और हंगामा करने लगे। 


दरअसल वाल्मिकिनगर थाने में तैनात थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार किसी काम से बगहा आए हुए थे तभी इस दौरान एक बाइक सवार ने उनकी सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे बौखलाए ड्राइवर ने गाड़ी से उतरकर युवक को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने इंस्पेक्टर और चालक को घेर लिया और दोनों का विरोध करना शुरू कर दिया। 


लोगों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर ने इस बात की सूचना पटखौली ओपी को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उनकी एक ना सुनी। बाद में जब इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार और उनके ड्राइवर ने माफी मांगी तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। जिसके बाद लोगों ने पुलिस इंस्पेक्टर और उनके ड्राइवर को छोड़ा।          


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता