ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

हेलमेट नहीं पहनने पर दारोगा ने काटा चालान, रसीद मांगने पर देने लगा भद्दी-भद्दी गाली, युवक से कहा-इतना मार मारेंगे की तुम्हारा कोई दादा काम नहीं आएगा..

BETTIAH: बेतिया में गालीबाज दारोगा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल इस वीडियो में वह युवक को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा हैं। युवक की गाली देते हुए दारोगा कहता है कि इतना मा

हेलमेट नहीं पहनने पर दारोगा ने काटा चालान, रसीद मांगने पर देने लगा भद्दी-भद्दी गाली, युवक से कहा-इतना मार मारेंगे की तुम्हारा कोई दादा काम नहीं आएगा..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में गालीबाज दारोगा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल इस वीडियो में वह युवक को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा हैं। युवक की गाली देते हुए दारोगा कहता है कि इतना मार मारेंगे की कोई दादा काम नहीं आएगा।


सहोदरा थाने में पदस्थापित दारोगा चंद्रकिशोर तिवारी वाहन जांच के दौरान गालियां देते इस वीडियो में दिख रहे हैं। रविवार को बेतिया से ठोरी जाने वाले रास्ते में भवानी पुल के पास दारोगा जी वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक को उन्होंने रोका जो बिना हेलमेट का था। हेलमेट नहीं पहनने पर दारोगा ने चालान काटने की बात  कही। लेकिन जब युवक ने चालान की रसीद मांगी तब दारोगा चंद्रकिशोर तिवारी भड़क उठे और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे।


तभी मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार को जांच के आदेश दिये। पुलिस को वाहन जांच करने और दोषी पाए जाने पर जुर्माना वसूलने का अधिकार है लेकिन यह कतई अधिकार नहीं है कि वो वाहन मालिक को मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दे। अब देखना यह होगा की इस गालीबाज दारोगा पर क्या कार्रवाई हो पाती है।  

टैग्स