ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

हथियार के बल पर 2 लाख की लूट, अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को बनाया निशाना

BAGHA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक दम कर रखा है. ताजा मामला पश्चिम चंपारण जिले के बगहा का है, जहाँ अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को निशाना बनाया है. फा

हथियार के बल पर 2 लाख की लूट, अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को बनाया निशाना
First Bihar
2 मिनट

BAGHA :  बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक दम कर रखा है. ताजा मामला पश्चिम चंपारण जिले के बगहा का है, जहाँ अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को निशाना बनाया है. फाइनैंस कर्मी से 1 लाख 80 हजार रुपये की लूट हुई है. बदमाश टैब और मोबाइल भी लेकर फरार हो गए हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना पश्चिम चंपारण जिले के बगहा की है, जहां भारत फाइनेंस के एक कर्मी से हथियार से लैस अपराधियों ने 1 लाख 83  हज़ार की लूट हुई है. भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी धर्मेंद्र कुमार, महिला समूह से वसूली कर बगहा लौट रहे थे. जैसे ही वह बगहा थाना के टेंगराहा पुल के समीप पहुंचे, उन्हें ओवरटेक कर अपराधियों ने लूटपाट की. 


घटना की सूचना मिलने के बाद बगहा थाना की पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है. मामले की छानबीन की जा रही है. हम आपको बता दें कि एक दिन पहले भी किसान से 50 हजार रुपये की लूट हुई थी. जिसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. नगर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता