ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

हरी मिर्च में छिपाकर यूपी से लाई जा रही थी शराब, 349 कार्टन विदेशी शराब जब्त, ट्रक का ड्राइवर फरार

BETTIAH: बिहार में पिछले 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीना और बेचना दोनों मना है इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब के अवैध धंधेबाज तो इसकी तस

हरी मिर्च में छिपाकर यूपी से लाई जा रही थी शराब, 349 कार्टन विदेशी शराब जब्त, ट्रक का ड्राइवर फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में पिछले 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीना और बेचना दोनों मना है इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब के अवैध धंधेबाज तो इसकी तस्करी के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं। कभी ट्रक में तहखाना बना देते हैं तो कभी एम्बुलेंस के ताबूत में रखकर शराब की तस्करी करते हैं तो कभी तरबूज में शराब छिपाकर लाते हैं। इस बार हरी मिर्च के नीचे शराब छिपाकर लाया गया है। 


पुलिस ने ट्रक को जब्त किया है जबकि ट्रक का  ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। बेतिया के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की है। हरी मिर्च से लदे ट्रक से 349 कार्टन शराब बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताया जाता है कि बेतिया नगर थाना पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि यूपी के रास्ते हरी मिर्च लाया जा रहा है। 


इसी हरी मिर्च में शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गयी है। सूचना देने वाले ने ट्रक का नंबर भी बताया था। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने स्टेशन चौक के पास उक्त ट्रक को रुकवाया। ट्रक की तलाशी ली गयी तब पुलिस ने देखा कि शराब हरी मिर्च में छिपाकर रखी गयी है। यूपी नंबर इस ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है वही पुलिस को देख ट्रक का ड्राइवर वहां से भागने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस ट्रक के मालिक का पता लगाने में जुटी है। 

टैग्स