ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : घर में घुसकर सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर से मारपीट, बदमाशों ने तोड़ा हाथ

BETTIAH : बेतिया में सरकार हॉस्पिटल के एक डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आसपास के लोगों की मदद से डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि ब

बिहार : घर में घुसकर सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर से मारपीट, बदमाशों ने तोड़ा हाथ
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : बेतिया में सरकार हॉस्पिटल के एक डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आसपास के लोगों की मदद से डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि बदमाशों ने डॉक्टर का हाथ तक तोड़ दिया. सिर में डॉक्टर को गंभीर चोट लगी है. पुलिस के पास मामला पहुंचते ही जांच शुरू कर दी गई है. 


घटना बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के अनुसार, खिरिया घाट के पास किराए के मकान में रह रहे बैरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत डॉ. सरोज कुमार के साथ मारपीट की गई है. घायल डॉक्टर ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की है. 


उन्होंने बताया कि वे खिरिया घाट स्थित मुकेश दास के मकान में रेंट पर रहते थे. मकान में अलग से बिजली कनेक्शन लेने के बावजूद मकान मालिक चोरी-छिपे उनके बिजली कनेक्शन में तार जोड़ कर मोटर और अन्य उपकरण को चलाते थे. इससे उनके मीटर का बिल तेजी से बढ़ रहा था. मना करने पर झगड़ा करते थे. घटना के दिन अचानक मुकेश दास सहित उनके परिजन एक साथ उनके कमरे में घुस गए और सफाई नहीं करने का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट करने लगे. उन्होंने डॉक्टर के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और उनका हाथ भी तोड़ दिया. 


मामले की जानकारी देते हुए बैरिया थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने बताया कि डॉक्टर द्वारा फर्द बयान दर्ज कराया गया है. उन्होंने बताया कि मकान मालिक ने भी आवेदन दिया है. मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स