ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

घूसखोर मुखिया को निगरानी ने दबोचा, नल जलापूर्ति योजना में ले रहा था रिश्वत

BAGAHA : निगरानी विभाग ने घूसखोर मुखिया को गिरफ्तार किया है। राज्य सरकार की नल जलापूर्ति योजना के लिए घूसखोर मुखिया वार्ड सदस्य से पैसे ले रहा था। निगरानी की टीम ने इस घूसखोर मुखिय

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

BAGAHA : निगरानी विभाग ने घूसखोर मुखिया को गिरफ्तार किया है। राज्य सरकार की नल जलापूर्ति योजना के लिए घूसखोर मुखिया वार्ड सदस्य से पैसे ले रहा था। निगरानी की टीम ने इस घूसखोर मुखिया को 16000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 


घूसखोर मुखिया बगहा के पिपरासी प्रखंड स्थित मुड़ाडीह पंचायत का है। निगरानी की टीम ने घूसखोर मुखिया नरसिंह बैठा और उसके प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। मुखिया पर आरोप है कि उसने पंचायत के वार्ड संख्या पांच में मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत नल से जलापूर्ति का काम कराने के बदले एक वार्ड सदस्य से 16000 रुपये की रिश्वत ली।


वार्ड सदस्य किशनावती देवी के पति नंदलाल पंडित ने मुखिया की शिकायत निगरानी से की थी। जिसके बाद उसे ट्रैप करने के लिए निगरानी ने जाल बिछाया। वार्ड सदस्य प्रतिनिधि ने मुखिया और उसके प्रतिनिधि को रिश्वत देने के लिए प्रखंड मुख्यालय में बुलाया और दोनों को 8-8 हजार रुपये दिए। रिश्वत की रकम लेते ही निगरानी की टीम ने मुखिया और उसके प्रतिनिधि को धर दबोचा। निगरानी की इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसपी राजीव रंजन ने बताया है कि घूसखोर मुखिया और उसके पप्रतिनिधि को गिरफ्तार कर निगरानी की टीम अपने साथ ले गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता