ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

घर में चल रही थी शराब पार्टी, नशे में धुत विकास मित्र चढ़ गया पुलिस के हत्थे, शराब कारोबारी मौके से हुआ फरार

BAGAHA: बगहा के रामनगर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां शराब के नशे में एक विकास मित्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रामनगर पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि बेलोर गां

घर में चल रही थी शराब पार्टी, नशे में धुत विकास मित्र चढ़ गया पुलिस के हत्थे, शराब कारोबारी मौके से हुआ फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा के रामनगर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां शराब के नशे में एक विकास मित्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रामनगर पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि बेलोर गांव निवासी पप्पू राम के घर पर कुछ लोग शराब पी रहे हैं।


 सूचना मिलते ही रामनगर थानाध्यक्ष कपुरनाथ शर्मा पुलिस बल के साथ जब मौके पर पहुंचे तब शराब के नशे में विकास मित्र नरसिंह राम को गिरफ्तार किया गया। हालांकि कि इस दौरान शराब कारोबारी पप्पू राम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जब घर के तलाशी ली गयी तब साढ़े 5 लीटर शराब बरामद किया गया।


 रामनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि रामनगर प्रखंड के बेलोर गांव नरसिंह राम निवासी जो सोहसा पंचायत में विकास मित्र के पद पर कार्यरत हैं। मद्य निषेध दिवस के अवसर पर विकास मित्र नरसिंह राम ने यह शपथ लिया था न वे शराब पीएंगे और ना ही किसी को पीने देंगे लेकिन आज वे खुद शराब पीते पकड़े गये। फिलहाल पुलिस फरार शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता