ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

बेटियों के सामने मां का कत्ल करने वाला साधु गिरफ्तार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

BAGAHA: आखिरकार हत्यारा साधु पुलिस के हत्थे चढ़ गया। साधु की गिरफ्तारी से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। चौतरवा पुलिस ने मोती लाल यादव उर्फ साधु को गिरफ्तार कर लिय

बेटियों के सामने मां का कत्ल करने वाला साधु गिरफ्तार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BAGAHA: आखिरकार हत्यारा साधु पुलिस के हत्थे चढ़ गया। साधु की गिरफ्तारी से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। चौतरवा पुलिस ने मोती लाल यादव उर्फ साधु को गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई वे साधु को देखने थाने पर पहुंच गये। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। साधु की गिरफ्तारी से लोग काफी खुश दिखे और कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की बात कही। वही गिरफ्तार साधु को भी अपनी करतूतों पर अफसोस है उसने कहा कि हां मैंने गुनाह किया है..मैं गुनाहगार हूं... 


बता दें कि यह वही साधु है जिसने एकतरफा प्यार में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी थी। मृतका की दोनों बेटियों के सामने ही उसने हत्या की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। 23 सितंबर की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना के बाद साधु फरार हो गया था और गांव में छिपकर ग्रामीणों को डराया धमकाया करता था और जान से मारने की धमकी दिया करता था।


 साधु का खौफ ऐसा था कि ग्रामीणों ने ग्राम रक्षा दल का गठन किया था। यह रक्षा दल साधु से लोगों की सुरक्षा कर रहे थे और रतजग्गा कर रहे थे। वही पुलिस भी उसकी गिरफ्तारी में जुटी हुई थी। लगातार छापेमारी की जा रही थी लेकिन साधु अपना हुलिया बदलकर पुलिस को भी धोखा दे रहा था। उसने अपने बाल और दाढ़ी तक हटा दिए थे। आए दिन साधु लोगों को जान से मारने की धमकी दिया करता था। कभी गन्ने के खेत में घुसकर लोगों को धमकी देता था तो कभी पेड़ों के पीछे छिपकर लोगों को जान से मारने की बात कहता था। 


लोगों में इसे लेकर दहशत का माहौल था। घर का कोई भी सदस्य जब खेत में जाता था तब अपने साथ घर के अन्य सदस्यों को भी ले जाता था। सुरक्षा को लेकर उनके हाथों में टार्च और लाठी डंडा भी रहता था। साधु का आतंक महिला की हत्या के बाद ज्यादा हो गया था। चर्चित व्याधा हत्याकांड में वह मुख्य आरोपी था। इस मामले में कुछ सालों तक जेल में रहा फिर गवाह नहीं मिलने के कारण वह बरी हो गया। 


उसके बाद वह एक महिला के साथ एकतरफा प्यार करने लगा और महिला द्वारा शादी से इनकार करने पर उसने महिल की दोनों बेटियों के साथ उसका गला काट दिया। महिला की हत्या के बाद वह फरार चल रहा था वह ग्रामीणों के लिए सरदर्द बना हुआ था। उसकी गिरफ्तारी वहां से हुई जहां उसने महिला की निर्मम हत्या की थी।