ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

डिप्टी CM रेणु देवी के भाई से लाखों की ठगी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

PATNA : बिहार की नई डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई अचानक से एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। रेणु देवी के छोटे भ

डिप्टी CM रेणु देवी के भाई से लाखों की ठगी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार की नई डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई अचानक से एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। रेणु देवी के छोटे भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नु से 63 लाख की ठगी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट के निर्देश के बाद बेतिया नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। 


बेतिया नगर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया है कि पावर हाउस चौक निवासी रवि कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस शिकायत में मझौलिया के डुमरी महनवा निवासी लक्ष्मण साह और मुफस्सिल थाना के मंशा टोला के रहने वाले शोहराब खान और मुस्ताक खान को आरोपी बनाया गया है। यह पूरा मामला एक जमीन की खरीद बिक्री में पैसे के लेनदेन से जुड़ा है। एफआईआर में रवि कुमार की तरफ से बताया गया है कि एक जमीन की बिक्री के मामले में उन्हें आरोपियों से 63 लाख रुपये लेना था। मगर पैसा मांगने पर नामजद अभियुक्तों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकी भी दी। 


विवाद के बाद डिप्टी सीएम रेनू देवी के भाई रवि कुमार ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था और न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस में एफआईआर दर्ज की जा सकी है। अब पुलिस एफ आई आर के आधार पर छानबीन में जुट गई है।

टैग्स