ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

दुष्कर्म के आरोपी के साथ पीड़िता के मामा ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

BETTIAH: बेतिया में बदले की आग में जल रहे दुष्कर्म पीड़िता के मामा ने आरोपी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया है। मामला सहोदरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां तीन महीने से एक

दुष्कर्म के आरोपी के साथ पीड़िता के मामा ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BETTIAH: बेतिया में बदले की आग में जल रहे दुष्कर्म पीड़िता के मामा ने आरोपी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया है। मामला सहोदरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां तीन महीने से एक किशोरी के साथ युवक जबरन दुष्कर्म कर रहा था। जब इस बात की जानकारी पीड़िता के मामा को हुई तो वो आग-बबूला हो गया। बदले की आग में जल रहे लड़की के मामा ने आरोपी युवक को किसी तरह घर पर बुलाया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इस तरह मामा ने युवक को भांजी के साथ दुष्कर्म करने की सजा दी। 


लड़की के मामा ने दुष्कर्म करने की सजा के रुप में युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया और युवक का वीडिया भी बनाया। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने लड़की से दुष्कर्म करने वाले युवक और अप्राकृतिक यौनाचार करने वाले लड़की के मामा को गिरफ्तार कर लिया। वही दुष्कर्म पीड़िता को न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराया गया। 


थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि इस मामले में अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में मानपुर थानाक्षेत्र के चौहट्टा गांव के व्यक्ति जो पीड़िता का मामा लगता है उसे गिरफ्तार किया गया है। जबकि सहोदरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी जिसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार हुआ है उसे भी गिरफ्तार किया गया है। 


यौनाचार पीड़ित और दुष्कर्म का आरोपी युवक का कहना है कि धोखे से उसे 27 अगस्त को लड़की ने घर पर बुलाया था। लड़की के बुलावे पर वह उससे मिलने उसके घर पर गया था। जहां लड़की के मामा ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। जबकि लड़की का आरोप है कि वह ट्यूशन के लिए जाती थी। इसी दौरान तीन माह पहले आरोपी युवक ने उसके गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद वह जान से मारने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक के इस करतूत से लड़की काफी परेशान थी। वह अक्सर शांत रहती और किसी से बातचीत नहीं करती थी।


उसके इस रवैय्ये को देख लड़की के मामा ने जब पूछा कि यह हाल क्यों बना ली हो तब लड़की ने अपने मामा को पूरी बात बतायी। भांजी के साथ हुए अत्याचार को मामा बर्दाश्त नहीं कर पाया। वह बदले की आग में जलने लगा और आखिरकार उसने अपनी भांजी का बदला ले लिया। जिस युवक ने उनकी भांजी के साथ दुष्कर्म किया था उसे घर पर किसी तरह से बुलाया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे बेतिया शहर में इस घटना की चर्चा होने लगी। बात जब पुलिस तक पहुंची तब दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया वही आरोपी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने वाले लड़की के मामा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।