ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार: धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, पड़ोसी पर हत्या का आरोप

BAGAHA: आपसी विवाद में पड़ोसी ने एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वही तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इस घटना से मृतक

बिहार: धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, पड़ोसी पर हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BAGAHA: आपसी विवाद में पड़ोसी ने एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वही तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने आगजनी कर बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


घटना बगहा के नगर थाना क्षेत्र के बनकटवा की है जहां पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर दो पड़ोसी आपस में लड़ बैठे। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि यह झड़प में तब्दिल हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष के 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई वही तीन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान बनकटवा निवासी काशी यादव केे रूप में हुई है।


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि काशी यादव और राजकुमार यादव के बीच सालभर पहले विवाद हुआ था। उस वक्त स्थानीय लोगों की पहल पर मामले को सुलझा लिया गया था लेकिन इस पुरानी रंजिश को लेकर दूसरा पक्ष राजकुमार यादव ने परिवार वालों के साथ मिलकर काशी यादव पर हमला बोल दिया। 


जब काशी यादव अपने पुत्र कन्हैया यादव, कृष्णा यादव और पोते सोनू कुमार के साथ खेत में मसूर कटवाने गये थे तभी पहले से घात लगाए बैठे राजकुमार यादव और उनके परिवार के सदस्यों ने काशी यादव पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में 65 वर्षीय काशी यादव की मौत हो गयी। जबकि उनके दोनों पुत्र और पोता गंभीर रुप से घायल हो गया। जिन्हें आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

     बिहार: धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, पड़ोसी पर हत्या का आरोप


बिहार: धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, पड़ोसी पर हत्या का आरोप

बिहार: धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, पड़ोसी पर हत्या का आरोप


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता