ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दहेज के लिए दो बच्चों की मां को ससुराल वालों ने मारा, 4 महीने की प्रेग्नेंट थी विवाहिता, पति और सास गिरफ्तार

BETTIAH: दहेज हत्या पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं बावजूद इसके दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बेतिया का है जहां चार महीने की गर्भव

दहेज के लिए दो बच्चों की मां को ससुराल वालों ने मारा, 4 महीने की प्रेग्नेंट थी विवाहिता, पति और सास गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: दहेज हत्या पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं बावजूद इसके दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बेतिया का है जहां चार महीने की गर्भवती विवाहिता की ससुरालवालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मृतका की पहचान चनपटिया निवासी अमर किशोर सिंह की बेटी 25 वर्षीय सुधा देवी के रूप में हुई है। अमर किशोर सिंह ने अपनी बेटी की शादी छह साल पहले की थी। गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुखीछापर निवासी मुकेश सिंह से उन्होंने अपनी बिटिया सुधा की शादी की थी। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी दो बच्चों की मां थी और एक बच्चा पेट में पल रहा था। दहेजलोभी पति सहित ससुराल वालों द्वारा लगातार दहेज के लिए बेटी को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था। 


बेटी को मायके वालों से और दहेज मांगने का दबाव बनाया जा रहा था। उसकी आए दिन मारपीट की जाती थी जब इस बात की जानकारी हुई तब मायकेवालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी जिसके बाद गोपालपुर थाने में दोनों पक्षों के लोगों के साथ पंचायती हुई। मृतका के पिता ने बताया कि बीती रात उनके मोबाइल पर कॉल आया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है। 


इस बात की सूचना मिलते ही मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे लेकिन उस वक्त घर पर कोई नहीं था। पीड़ित पिता ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से विवाहिता का शव बरामद किया। वही फरार पति और सास को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।