ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, बाइक नहीं मिलने पर गला घोंटकर मार डाला

BAGHA : बगहा में एक बाइक के लिए दहेज लोभी ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना चिउटाहां थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव की है. विवाहिता की मौत की खबर मिलते

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, बाइक नहीं मिलने पर गला घोंटकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : बगहा में एक बाइक के लिए दहेज लोभी ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना चिउटाहां थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव की है. विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. उन्होंने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. 


मृतका के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी सबीना कुमारी की शादी पिछले साल जुलाई में सूरज उरांव से हुई थी. अभी शादी के एक साल भी पूरे नहीं हुए थे और सबीना के ससुराल वाले एक बाइक के लिए उसपर दबाव बना रहे थे. सबीना का पति अक्सर उसके साह मारपीट करता था. इतना ही नहीं शादी के बाद लड़की अपने ससुराल मात्र दो बार ही गई थी. बाइक नहीं देने पर पति ने उसे मायके ही छोड़ दिया था. लेकिन कल देर शाम सूरज ने फोन कर अपनी पत्नी सबीना को बुलाया और आज उसका शव जंगल से बरामद किया गया है. 


मामले की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेज दिया है. लड़की के परिजनों के आवेदन पर चिउटाहां थाना में प्रथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी पति सूरज उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता