ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में साइबर फ्रॉड का आतंकी कनेक्शन, एक शख्स के अकाउंट में पाकिस्तान से 70 लाख की फंडिंग

DESK: बेतिया के रहने वाले इजहारुल हुसैन ने गाजियाबाद के रियाजुद्दीन के बैंक अकाउंट में पाकिस्तान से 70 लाख रुपये मंगवाये। रियाजुद्दीन से उसके बैंक अकाउंट को उसने कब्जे में लि

बिहार में साइबर फ्रॉड का आतंकी कनेक्शन, एक शख्स के अकाउंट में पाकिस्तान से 70 लाख की फंडिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:  बेतिया के रहने वाले इजहारुल हुसैन ने गाजियाबाद के रियाजुद्दीन के बैंक अकाउंट में पाकिस्तान से 70 लाख रुपये मंगवाये। रियाजुद्दीन से उसके बैंक अकाउंट को उसने कब्जे में लिया था और इसके एवज में 10 हजार रुपया महीना पेमेंट करता था। किराये पर लिये गये केनरा बैंक के अकाउंट में इजहारुल हुसैन ने 70 लाख रुपये पाकिस्तान से इस अकाउंट में ट्रांसफर कराया था।


यूपी एटीएस ने उत्तर प्रदेश में आतंकी वारदात के लिए टेरर फंडिग डिकोड किया और पूछताछ के बाद बेतिया पहुंची लेकिन छापेमारी में यूपी एसटीएस को सफलता नहीं मिली। इजहारुल नशे की हालत में था जिसे बेतिया पुलिस ने उत्पाद एक्ट में दबोचा। पाकिस्तानी फंडिग का पर्दाफाश यूपी एटीएस ने बेतिया में किया है।


 जहां से आरोपी इजहारुल को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले की जांच के लिए पहुंची यूपी एटीएस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। नशा टूटने बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी। इजहारुल का पाकिस्तान से कनेक्शन आने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। नरकटियागंज एसडीपीओ प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।    


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता