ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: शराब के नशे में धुत एंबुलेंस ड्राइवर ने इवनिंग वॉक कर रहे लोगों को कुचला, 5 घायल

BAGAHA: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार के बगहा में एंबुलेंस ड्राइवर ने रविवार की देर शाम सड़क किनारे टहलने निकले 5 लोगो को घायल कर दिया. जिसमें से एक व्यक्ति की स्तिथि गम्भीर बताया जा र

बिहार: शराब के नशे में धुत एंबुलेंस ड्राइवर ने इवनिंग वॉक कर रहे लोगों को कुचला, 5 घायल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BAGAHA: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार के बगहा में एंबुलेंस ड्राइवर ने रविवार की देर शाम सड़क किनारे टहलने निकले 5 लोगो को घायल कर दिया. जिसमें से एक व्यक्ति की स्तिथि गम्भीर बताया जा रहा है. सभी घायल युवक एक ही जगह के रहने वाले बताए जा रहे हैं और रोजाना की तरह शाम को बाजार की तरफ टहलने के लिए निकले थे. 


घटना धनहा थाना से महज सौ मीटर की दूरी की है. स्थानीय लोगो ने बताया कि एंबुलेंस ड्राइवर शराब पी रखा था. नशेबाज एंबुलेंस ड्राइवर बेतिया का रहने वाला है और वहां एंबुलेंस में बेतिया से मरीज को गोरखपुर छोड़कर वापस बेतिया जा रहा था. ड्राइवर ने शराब पी रखी थी और तेज रफ्तार में एंबुलेंस चला रहा था. एंबुलेंस की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़े लोगों में सीधे टक्कर मार दी. जिसमें पांच लोग घायल हो गए और दो बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गया. 


बता दें कि यह हादसा धनहा थाना क्षेत्र के धनहा चौक पर हुआ. जब एंबुलेंस ड्राइवर सड़क किनारे टहलने के लिए जा रहे युवकों में टक्कर मार दी. स्थानीय लोगो ने एंबुलेंस ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. वही पुलिस एंबुलेंस ड्राइवर और एंबुलेंस को थाने ले गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता