ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : शादी का झांसा देकर आदिवासी युवती के साथ हैवानियत, दो साल से यौन शोषण कर रहा था 3 बच्चों का बाप

BAGAHA : पश्चिम चंपारण के बगहा में एक आदिवासी युवती के साथ यौन शोषण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक शादीसुदा युवक आदिवासी

बिहार : शादी का झांसा देकर आदिवासी युवती के साथ हैवानियत, दो साल से यौन शोषण कर रहा था 3 बच्चों का बाप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BAGAHA : पश्चिम चंपारण के बगहा में एक आदिवासी युवती के साथ यौन शोषण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक शादीसुदा युवक आदिवासी युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय से यौन शोषण कर रहा था। जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। अब समाज के लोग युवती और उसके परिजनों पर गांव छोड़ने का दबाव बना रहे हैं।


परेशान आदिवासी युवती ने बगहा महिला थाने में मामला दर्ज कराते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। युवती ने पड़ोस के गांव के रहने वाले राजू यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी राजू यादव तीन बच्चों का पिता है, जो पिछले दो वर्षों से शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण कर रहा था। युवती के गर्भवती होने के बाद से आरोपी राजू यादव उससे पीछा छुड़ाना चाह रहा है।


जानकारी के मुताबिक वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र निवासी राजू यादव ने पड़ोस की गांव में रहने वाली आदिवासी युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती को शादी का झांसा देकर उसने कई बार उसके साथ संबंध भी बनाए। बाद में युवती को पता चला कि राजू पहले से शादीसुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। जब युवती ने राजू पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने युवती का गर्भपात करा दिया और उससे शादी करने से इनकार कर दिया। 


इधर, इस बात की जानकारी जब समाज के लोगों को हुई तो गांव वाले युवती और उसके परिजनों पर गांव छोड़कर चले जाने का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं आरोपी राजू यादव भी गांव वालों के साथ मिलकर केस नहीं करने की धमकी दे रहा है। राजू यादव का कहना है कि अगर केस किया तो बुरा अंजाम भुगतना होगा। पूरे मामले पर बगहा एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।