ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: सेविका सहायिका चयन के दौरान पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, वीडियो वायरल

BETTIAH: बिहार के बेतिया से खबर है जहां में सेविका सहायिका चयन के दौरान मारपीट हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पुलिस के साम

बिहार: सेविका सहायिका चयन के दौरान पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, वीडियो वायरल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

BETTIAH: बिहार के बेतिया से खबर है जहां में सेविका सहायिका चयन के दौरान मारपीट हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पुलिस के सामने कुछ लोग मारपीट करते दिख रहे। मामला जिले के योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ भवानीपुर पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौलपुर बीरता का है। जहां मंगलवार शाम पुलिस के सामने ही दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है।


मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। जिसे इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर देखते हुए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिए हैं। घायल की पहचान योगापट्टी प्रखंड के कौलपुर गांव निवासी सादिक अंसारी के 35 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय अंसारी के रूप में की गई है।


सेविका सहायिका चयन के दौरान हुई मारपीट

इधर, घायल के परिजनों ने बताया कि बलुआ भवानीपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 230 में सेविका सहायिका चयन प्रक्रिया को लेकर स्थानीय वार्ड सदस्य अजीम मियां के अध्यक्षता में मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौलपुर बीरता में आम सभा का आयोजन किया गया था। जहां जाती बहुलता सर्वेक्षण में हेराफेरी का आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए दोनों गुट पुलिस के समने ही मारपीट करने लगे। जिसमें एक व्यक्ति के सर में गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं, इधर नवलपुर ओपी थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि थाना क्षेत्र के कौलपुर में सेविका सहायिका चयन के दौरान दो गुटों में मारपीट की घटना हुई है। हालांकि अभी किसी ने लिखित रूप से शिकायत नहीं किया है। लिखित रूप से शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वही संबंध में योगापट्टी सीडीपीओ श्वेता कुमारी ने बताया कि सेविका सहायिका चयन प्रक्रिया अनुमंडल पदाधिकारी के उपस्थिति में करानी थी। हालांकि अनुमंडल पदाधिकारी कुछ कारण वश नहीं पहुंच सके हैं। जिससे चयन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। मारपीट की घटना से मुझे कोई मतलब नहीं है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता