ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश, लंबे समय से चकमा दे रहा था पूर्व मुखिया का बेटा

BETTIAH: बेतिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। भूमि विवाद में मारपीट और गोलीबारी करने के मामले में पुलिस ने उसे गि

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश, लंबे समय से चकमा दे रहा था पूर्व मुखिया का बेटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। भूमि विवाद में मारपीट और गोलीबारी करने के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार अपराधी पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह का बेटा रवि कुमार सिंह उर्फ सावन सिंह बताया जा रहा है। सदर डीएसपी महताब आलम ने बताया कि विगत दिन चनपटिया थाना क्षेत्र स्थित कैथवलिया में भूमि विवाद को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ एवं गोलीबारी की गई थी।


उन्होंने बताया कि चनपटिया थाने में 6 नामजद अभियुक्त एवं कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी पूर्व के कई कांडों में वांछित रहा है एवं पूर्व में आर्म्स एक्ट के केस में जेल जा चुका है। इसके खिलाफ चनपटिया थाने में 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं।